मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं : हार्दिक

अहमदाबाद, 03 मई (वार्ता) गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली पांच रन की हार की जिम्मेदारी लेते हुए मंगलवार को कहा कि अंतिम ओवरों में उन्हें लय हासिल कर लेना चाहिए था। कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए मात्र 23 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद अमन हाकिम खान (51) के अर्द्धशतक की मदद से 130 रन बनाए। इसके जवाब में मेज़बान टीम 125 रन तक ही पहुंच सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *