‘मन की बात’ कार्यक्रम करेंगे पीएम मोदी

‘मन की बात’ कार्यक्रम करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों से संवाद करेंगे। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी का ‘मन की बात’ का यह पहला कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के लिए लोगों से सुझाव भी बुलवाए गए थे।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरी मन की बात कार्यक्रम 25 फरवरी को किया था। यह इस कार्यक्रम का 110 वां एपिसोड था। इसमें पीएम मोदी ने लोगों से पहली बार मतदान करने वालों से चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की थी। इसके बाद लोकसभा चुनाव के चलते तीन माह तक यह कार्यक्रम नहीं हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *