भाजपा ने राज्यसभा उपचुनावों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की

भाजपा ने राज्यसभा उपचुनावों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की
भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उपचुनावों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान से उम्मीदवार बनाया गया है। एक अन्य केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन मध्य प्रदेश से पार्टी उम्मीदवार हैं। पार्टी ने हरियाणा से किरण चौधरी को प्रत्याशी बनाया है, वहीं बिहार से मनन कुमार मिश्रा पार्टी उम्मीदवार होंगे। असम से पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्‍वर तेली और मिशन रंजन दास को टिकट दिया है। महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिसा से ममता मोहंता और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्य को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है। राज्यसभा की 12 सीटों के लिए अगले महीने की 3 तारीख को उपचुनाव होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *