प्रियंका गांधी वायनाड से लड़ेंगी चुनाव, राहुल गांधी ने चुनी रायबरेली सीट -मल्लिकार्जुन खड़गे 

प्रियंका गांधी वायनाड से लड़ेंगी चुनाव, राहुल गांधी ने चुनी रायबरेली सीट -मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं। वह वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगी। राहुल गांधी ने बहन प्रियंका के लिए वायनाड सीट छोड़कर रायबरेली सीट को चुना है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसकी जानकारी दी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने जा रही हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह चुनाव जीतने वाली हैं। वायनाड के लोग सोच सकते हैं कि उनके पास 2 संसद सदस्य हैं। एक मेरी बहन हैं और दूसरा मैं हूं। मेरे दरवाजे वायनाड के लोगों के लिए हमेशा खुले हैं। मैं वायनाड के हर एक व्यक्ति से प्यार करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *