प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
देश कल अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह संबोधन आकाशवाणी के समूचे राष्ट्रीय नेटवर्क पर शाम 7 बजे प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात साढ़े नौ बजे क्षेत्रीय भाषा में प्रसारित करेगा।
संबोधन, दूरदर्शन के सभी चैनलों पर भी बारी बारी से हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *