दिल्ली में बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी संपन्न, शानदार ड्रोन शो का आयोजन

दिल्ली में बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी संपन्न, शानदार ड्रोन शो का आयोजन

 

गणतंत्र दिवस समारोह के औपचारिक समापन के पहले दिल्ली में बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में सेना, नौसेना, वायु सेना, राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के संगीत बैंड ने 29 मनोरम धुनें बजाईं। समोराह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तमाम सैन्य अधिकारी और राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई। इस दौरान देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो भी हुआ, जिसमें 3,500 स्वदेशी ड्रोन शामिल थे। विजय चौक पर भव्य कार्यक्रम के दौरान नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक के फ्रंट एंड पर पहली बार 3डी एनामॉर्फिक प्रोजेक्शन के जरिए रंग-बिरंगी रोशनी से विभिन्न आकृतियां प्रदर्शित की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *