जम्मू के नरवाल में आतंकी हमला

जम्मू के नरवाल में आतंकी हमला

जम्मू के नरवाल इलाके में आतंकियों ने शनिवार को दो बम धमाके किए, जिसमें 7 लोग घायल हो गए हैं। आतंकियों ने दोनों ही बम धमाके आधे घंटे के अंतराल से किए। स्थानीय पुलिस के मुताबिक विस्फोट में 7 लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पहले विस्फोट करीब 11 बजे हुआ था, जिसकी चपेट में आने से 5 लोग घायल हो गए थे और दूसरा धमाका 11:30 बजे हुआ था। जब दूसरा धमाका हुआ था, उसमें अधिकांश लोगों ने उस क्षेत्र को खाली कर दिया था,इसलिए सिर्फ दो लोगों को हल्की चोट आई। पहले ब्लास्ट के लिए महेंद्र बोलेरो और दूसरे के लिए शेवरॉन क्रूज का इस्तेमाल किया गया था।

विस्फोट की सूचना मिलने के तत्काल बाद जम्मू पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और प्रभावित इलाके को सील कर दिया गया है और वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और सबूत जुटा रही है। पुलिस ने नरवाल इलाके के CCTV फुटेज भी चेक करना शुरू कर दिए हैं और इलाके की सर्चिंग शुरू कर दी गई है। सुरक्षाबल ने फिलहाल लोगों को घटनास्थल से दूर रहने और अपने अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *