गहलोत सरकार के खिलाफ BJP का हल्लाबोल

गहलोत सरकार के खिलाफ BJP का हल्लाबोल

राजस्थान में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की घड़ी नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। ताजा खबर यह है कि वीरांगनाओं के अपमान के खिलाफ भाजपा ने शनिवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।

जयपुर में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा, हमारे नेताओं और पुलवामा शहीदों की पत्नियों का अपमान किया गया, हम इसका विरोध कर रहे हैं। आगामी दिनों में राजस्थान में ‘जन आक्रोश’ अभियान चलाया जाएगा, जहां हम किसानों का कर्ज माफ करने, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *