कठुआ में जिंदा मोर्टार शेल बरामद

कठुआ में जिंदा मोर्टार शेल बरामद

जम्मू के कठुआ जिले में बोर्डर पुलिस पोस्ट हरिया चक के महाराजपुर इलाके में एक जंग लगा जिंदा मोर्टार शेल बरामद हुआ है। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। पहाड़पुर इलाके के पास महाराजपुर निवासी रशपाल सिंह पुत्र चैन सिंह के खेत में 51 एमएम का पाकिस्तानी मोर्टार शेल मिला। इसकी तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। शेल की जानकारी मिलते ही पुलिस और बीएसएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर लिया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने मोर्टार शेल को निष्क्रिय कर दिया गया।

जम्मू-कश्मीर के रियासी हमले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। आतंकी सहयोगी हाकम दीन से पूछताछ में पता चला है कि उसका पड़ोसी मोहम्मद फारूक भी इस साजिश में शामिल था। कश्मीर पुलिस ने फारूक समेत एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस समय हाकम दीन एनआईए कस्टडी में है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *