कंगना के समर्थन में विक्रमादित्य सिंह, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

कंगना के समर्थन में विक्रमादित्य सिंह, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

हिमाचल प्रदेश की मंडी की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को गुरुवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सीआईएसएफ की महिला जवान ने थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए महिला को सस्पेंड कर दिया है। वहीं इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह का बयान सामने आया है।

यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण: विक्रमादित्य सिंह

कंगना रनौत को सीआईएसएफ की एक महिला कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारे जाने पर हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए, खासकर एक महिला के साथ जो अब संसद की सदस्य है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *