इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी का निधन, चंद्रयान को विदा करते समय की थी उल्टी गिनती

 

चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के दौरान उल्टी गिनती करने वाली इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी का निधन हो गया है। चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ी अहम सदस्य एन. वलारमथी का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है। ISRO में वैज्ञानिक वलारमथी ने ही चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के दौरान उलटी गिनती की थी। एन. वलारमथी तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वाली थी और शनिवार शाम को उनका निधन हो गया था। एन. वलारमथी ने चेन्नई में आखिरी सांस ली थी।

एन. वलारमथी के निधन पर ISRO के पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर पीवी वेंकट कृष्ण ने दुख जताया है।

‘श्रीहरिकोटा से इसरो के भविष्य के मिशनों की उलटी गिनती के लिए वलारमथी मैडम की आवाज अब सुनाई नहीं देगी। चंद्रयान-3 उनका अंतिम काउंटडाउन था। बहुत दुख हुआ। प्रणाम।’

चंद्रयान-3 मिशन में खास सदस्य थी वलारमथी

चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी सतह पर उतरा था। इस सफलता के साथ ही भारत दुनिया का चौथा देश बन गया, जिसने चांद पर अपने मिशन को सफल बनाया। वहीं भारत दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *