अरुणाचल में 60 में से 47 सीट भाजपा को, कांग्रेस 0

अरुणाचल में 60 में से 47 सीट भाजपा को, कांग्रेस 0

लोकसभा चुनाव के परिणामों से पहले रविवार को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती हो रही है। दोनों राज्यों में सत्ताधारी पक्ष ही सरकार बनाता नजर आ रहा है। अरुणाचल प्रदेश जहां भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है, वहीं सिक्किम में सिक्किम क्रांति मोर्चा के सामने कोई नहीं टिक पाया है।

अरुणाचल की 60 विधानसभा सीटों में से 10 पर पहले ही भाजपा प्रत्याशी जीत हासिल कर चुके हैं। कांग्रेस या अन्य विपक्षी प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने की आखिरी तारीख के बाद अपने नाम वापस लेने से यह स्थिति बनी है। वहीं कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दोनों राज्यों में कांग्रेस की हालत बहुत खराब है। पार्टी का खाता भी नहीं खुलता दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *