सीहोर में शादीशुदा जोड़े सामूहिक विवाह सम्मेलन में झूठे शपथ पत्र देकर हुए शामिल

सीहोर में शादीशुदा जोड़े सामूहिक विवाह सम्मेलन में झूठे शपथ पत्र देकर हुए शामिल

सीहोर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत रविवार को इछावर में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस समारोह में 452 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे। इनमें 38 निकाह भी हुए, लेकिन विवाह सम्मेलन में अनियमितताएं भी सामने आईं। कार्यक्रम पूर्व में शादीशुदा कई जोड़े शामिल हुए। कई ने तो सहायता राशि लेने के लिए विवाह के दौरान न मेहंदी लगाई न हल्दी।

कार्यक्रम में नियमों की अनदेखी कर अपात्र जोड़ों को पात्र बना दिया गया, वहीं गड़बड़ी के चलते हितग्राही जोड़ों को चेक भी वितरित नहीं किए। हालात इस कदर बिगड़े कि एक दिन पहले 161 से अधिक आवेदन निरस्त कर दिए गए। कई जनपदों ने आवेदन जांच के लिए होल्ड कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *