सिंहस्थ 2028 के लिए CM की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति का गठन

सिंहस्थ 2028 के लिए CM की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति का गठन

मध्य प्रदेश सरकार ने सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रियों की कमेटी बनाई गई है। सीएम डॉ मोहन यादव समेत 11 मंत्री सिंहस्थ से जुड़े कामकाम की समीक्षा करेंगे। मुख्य सचिव ने मेला क्षेत्र तैयार करने के निर्देश दिए थे। मंत्रियों की कमेटी रिव्यू करेगी

मोहन सरकार महाकाल की नगरी उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए एक समिति का गठन किया गया है। जिसमें उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, धर्मेंद्र लोधी, गौतम टेटवाल, एमपी के मुख्य सचिव को सदस्य बनाया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *