सर्दी की एंट्री: एक सप्ताह बाद प्रदेश मौसम पूरी तरह बदल जाएगा

भोपाल

मध्यप्रदेश में दिवाली पर हल्की ठंड रहेगी। रात में ओस गिरने लगी है। मौसम एक सप्ताह बाद बदलेगा और तेज ठंड पड़ने लगेगी। अब बारिश के जो भी सिस्टम बनेंगे, उनसे मध्यप्रदेश में पानी गिरने के आसार नहीं हैं।

मध्यप्रदेश में सर्दी की शुरुआत हो गई है। दिन में अभी तापमान सामान्य 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि रात का पारा करीब 15 डिग्री रहने से रातें सर्द होने लगेंगी। दिवाली की रात यानी 24 अक्टूबर को गुलाबी ठंडक रहेगी। एक सप्ताह तक तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। उसके बाद मौसम पूरी तरह बदल जाएगा।

 मौसम अब पूरी तरह साफ हो चुका है। अब मानसून के जो भी सिस्टम बनेंगे, उससे मध्यप्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं। यहां मौसम शुष्क हो गया है। हिमालय में बर्फबारी के कारण प्रदेश में ठंडी हवाएं आना शुरू हो चुकी हैं। इससे मौसम में हल्की ठंडक होने लगी है। अक्टूबर के अंत तक अच्छी ठंड महसूस हो सकती है।

वातावरण में नमी बढ़ गई है। इससे धूल और धुएं के कण हवा में घुल जाते हैं। तापमान कम होने और यह भारी होने से ऊपर नहीं जा पाते। इससे रात और सुबह के समय कोहरे जैसे हालत बनने लगे हैं। हालांकि अभी कोहरा नहीं बन रहा है।
 

See also  PAK Vs SA T20 WC: दक्षिण अफ्रीका को हरा सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है पाक

अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रहेगा
अभी मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक चल रहा था। अब यह औसतन 32 डिग्री के नीचे आ सकता है। इसके साथ ही रात का पारा औसतन 15 डिग्री के आसपास आ सकता है। ऐसे में रात को ठंडक बढ़ेगी। दिवाली पर भी अभी तापमान ऐसा ही रहेगा, लेकिन उसके बाद तापमान में गिरावट हो सकती है।

हिमालय से आने लगीं ठंडी हवाएं
इस बार हिमालय में समय से पहले ही बर्फबारी होना शुरू हो गई। इस कारण बारिश के तुंरत बाद हल्की ठंड पड़ने लगी। मध्यप्रदेश में और ठंड बढ़ेगी। अभी हवाएं नॉर्थ वेस्टर्नली चल रही हैं। अगर हिमालय में अगले 24 घंटे में बर्फबारी होती है, और हवाएं नॉर्थली हो जाती हैं, तो प्रदेश में ठंडक हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *