शहडोल पहुंचे डॉ तोगड़िया,कहा- हिंदुओं को अपनी सुरक्षा के लिए रहना होगा संगठित

शहडोल।अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा प्रवीण तोगड़िया Dr.Praveen Togadiya ने कहा कि भारत में हिंदुओं को ईसाइयत और इस्लाम से खतरा है। उन्होंने कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए संगठित रहना होगा और आने वाली मुसीबतों का खुद सामना करना होगा।

डॉ तोगड़िया शुक्रवार को शहडोल पहुंचे। नगर प्रवेश पर उनका कई जगह जोरदार स्वागत किया गया। वह भाजपा पार्षद विधि बबुआ सिंह के आवास पर पहुंचे जहां पर उन्होंने लोगों से सौजन्य भेंट की ।

इस्लाम और ईसाइयत से हमें खतरा है हम तन ,मन, धन से हिंदुओं की सेवा करेंगे इस तरह का सभी संकल्प लें।

वर्ना 50 साल के बाद हिंदुओं के घर नहीं बचेंगे। डा प्रवीण तोगड़िया बुढार में शाम को एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद डिंडोरी के लिए प्रस्थान करेंगे। एक दिन पहले उनका अनूपपुर में कार्यक्रम था।

उल्लेखनीय है कि प्रवीण तोगड़िया विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं और काफी समय पहले उन्होंने अपनी अलग से संगठन तैयार कर लिया था जिसका नाम अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद है। वह अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *