राम-लक्ष्मण सेतु का लोकार्पण 5 जनवरी को : कृषि मंत्री पटेल

हरदा जिले में बन रही सड़कों का किया औचक निरीक्षण

भोपाल

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश के साथ हरदा जिला भी विकास के नये आयाम गढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि छीपानेर में नर्मदा नदी पर नव-निर्मित राम-लक्ष्मण सेतु का 5 जनवरी को लोकार्पण किया जायेगा। मंत्री पटेल ने आज हरदा जिले में बन रही नई सड़कों का औचक निरीक्षण के दौरान यह बात कही।

कृषि मंत्री पटेल ने बड़ी छीपानेर से हरदा जिले के छीपानेर के बीच नर्मदा ब्रिज पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जायेगा। सड़क निर्माण का कार्य निर्धारित समय-सीमा में किया जाना सुनिश्चित करें। मंत्री पटेल ने कहा कि हरदा में नवीन सड़कों के निर्माण से सभी को लाभ होगा। एक ओर जहाँ यातायात और आवागमन सुगम होगा, वहीं दूसरी ओर किसानों को अपनी उपज मनचाही मंडियों में ले जाना आसान होगा। सड़कों के निर्माण से जनता को अनेक प्रकार की परेशानियों से भी निजात मिलेगी।

कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि नर्मदा नदी पर सेतु के बन जाने से सीहोर जिले के नसरूल्लागंज से हरदा जिले की दूरी लगभग 40 किलोमीटर कम होगी। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात मिलने के साथ समय की बचत भी होगी।

See also  जनवरी 2023 तक रूसी सेना में जवानों की संख्या 20 लाख से ज्यादा हो जाएगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *