MP: पोल्ट्री फॉर्म की आड़ में ड्रग्स, रतलाम में माफिया को दबोचा,रंग लाई DGP की पहल

भोपाल।

मध्यप्रदेश पुलिस ने रतलाम में बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडीएमए (MDMA) सिंथेटिक ड्रग बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

पोल्ट्री फार्म की आड़ में चल रही इस लैब से भारी मात्रा में रसायन, उपकरण और तैयार ड्रग्स जब्त किए गए।

इस कार्रवाई में अंतर्राज्यीय गिरोह के सरगना जमशेद खान उर्फ “जमशेद लाला” को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में राजस्थान से कनेक्शन और बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

रतलाम में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा वार

इसी अभियान के तहत पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में बोलेरो वाहन से 500 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत करीब 50 लाख रुपये) जब्त कर तीन आरोपियों को पकड़ा।

वाहन समेत कुल करीब 55 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। दोनों कार्रवाइयों को मिलाकर 80 लाख रुपये से अधिक का मादक पदार्थ और सामान जब्त हुआ है।

डीजीपी की पहल पर नशे पर प्रहार
मप्र पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की पहल पर प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों के​ खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में रतलाम पुलिस को एक ड्रग्स माफिया को दबोचने में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई।

डीजीपी मकवाणा ने दो दिन पहले ही नारकोटिक्स विभाग की समीक्षा कर नशे के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।

🚌 बस हादसे में डायल-112 की तत्परता

कटनी जिले में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस में घायल 8 यात्रियों को डायल-112 टीम ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस जवानों की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर इलाज मिल सका, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।

🌿 पुलिस मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विदाई

भोपाल पुलिस मुख्यालय में मार्च माह में सेवानिवृत्त हुए 9 कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
पुलिस महानिदेशक Kailash Makwana ने सभी को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट कर उनके योगदान की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

See also  पुलिस का यह कैसा नशामुक्ति अभियान? नशे के खिलाफ संदेश,वायरल वीडियो ने खाकी पर उठाए सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *