मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बेलपत्र, करंज और नीम के पौधे लगाए

भोपाल, 24 जुलाई| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में बेलपत्र, करंज और नीम के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ गंज बासौदा (विदिशा) की पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मधुलिका रंजन अग्रवाल ने अपने पोते जक्ष के पहले जन्म-दिवस पर बेलपत्र का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पौध-रोपण कर बालक जक्ष को गोदी में लेकर दुलार किया। उनके परिजन राजन अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सुश्री सुरभि अग्रवाल ने भी पौधे लगाए।

Chief Minister Shivraj Singh planted saplings of Belpatra, Karanj and Neem

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ अमिता त्रिवेदी ने अपने पिता श्रद्धेय मुरलीधर त्रिवेदी की 100वीं जयंती पर पौध-रोपण किया। डॉ. अनुजा पाठक, सुश्री सीमा त्रिवेदी और श्री पवन साथ थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ राष्ट्रीय सरपंच संघ के अध्यक्ष श्री जयराम पलसानिया ने पौधा लगाया, सुश्री पल्लवी जाट साथ थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *