मुख्यमंत्री कार्यालय से रखी जाएगी संभागों में चल रहे कामों पर नजर

मुख्यमंत्री कार्यालय से रखी जाएगी संभागों में चल रहे कामों पर नजर

भोपाल : मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने प्रशासनिक कसावट के लिए संभागीय प्रभारी बनाने के बाद अब नई व्यवस्था लागू की है। इसमें उन्होंने अपने कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों को संभागों में चल रहे कामों पर नजर रखने का जिम्मा सौंपा है। मुख्यमंत्री को सभी फाइलें अपर मुख्य सचिव डा. राजेश राजौरा के माध्यम से भेजी जाएंगी। वे कैबिनेट, संकल्प पत्र 2023 और मेगा प्रोजेक्ट की निगरानी भी करेंगे। सभी अधिकारियों को अलग-अलग विभागों के साथ मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन और निगरानी का दायित्व भी दिया गया है।

मुख्यमंत्री की घोषणाओं का पालन, संकल्प पत्र 2023, कैबिनेट, प्रशासनिक सुधार एवं नवाचार, शासकीय-अशासकीय नियुक्तियां, मुख्यमंत्री समन्वय में आने वाले तबादले और पदस्थापना के मामले, मुख्यमंत्री के दिल्ली भ्रमण कार्यक्रम की तैयारी, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और सांसदों से प्राप्त पत्रों पर कार्रवाई, केंद्र सरकार के समक्ष लंबित विषयों की तैयारी, कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस, इंदौर और उज्जैन संभाग से जुड़े प्रशासनिक विषयों पर समन्वय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *