महाशिवरात्रि के बाद उज्‍जैन में निकली शिव की बरात 

महाशिवरात्रि के बाद उज्‍जैन में निकली शिव की बरात

महाशिवरात्रि के बाद शुक्रवार को शयन आरती भक्त मंडल द्वारा छत्रीवाले गणेश मंदिर परिसर में शिव-पार्वती विवाह के माधुर्य भोज का आयोजन किया गया। दोपहर में नगर कोट से शिव बरात निकाली गई। इस अवसर पर शाम को आयोजन में सैकड़ों भक्तों ने महाप्रसादी ग्रहण की।

आयोजकों द्वारा भक्तों के सहयोग से बीते 23 सालों से महाशिवरात्रि के बाद शिव विवाह का रिसेप्शन आयोजित किया जाता है। इस बार भी शुक्रवार को माधुर्य भोज का आयोजन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *