Skip to content
भोपाल।
समग्र आईडी डिलीट होने से मध्य प्रदेश में 25 हजार से अधिक लाड़ली बहनों की मासिक किस्त अटक गई है। समग्र आईडी पुन:रिकवर होते ही भुगतान शुरू होगा।
यह जानकारी,हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने राज्य विधानसभा में दी।
कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल के सवाल के जवाब में भूरिया ने बताया कि साल 2023 के सितंबर माह में प्रदेश में लाड़ली बहनों की संख्या 1.31 करोड़ थीं।
जनवरी 2026 में यह संख्या घटकर 1.24 करोड़ के करीब रह गई है।
यानी आंकड़ों को देखा जाए तो पिछले 27 महीनों में लाड़ली बहनों की संख्या 6.28 लाख कम हुई है।
समग्र आईडी ने रोका भुगतान
मंत्री भूरिया ने बताया कि प्रदेश में 25 हजार से अधिक लाड़ली बहनों का भुगतान रोका गया।दरअसल, इनकी समग्र आईडी डिलीट हो गई है।
जैसे ही दोबारा समग्र आईडी रिकवर होगी। भुगतान शुरू कर दिया जाएगा।
तो देवास,शाजापुर में कैसें बढ़े नाम?
कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने देवास और शाजापुर जिलों में जून से अगस्त 2024 के बीच लाभार्थियों की संख्या बढ़ने का दावा किया।
उन्होंने कहा कि जब नए नाम जोड़े ही नहीं गए,तब इन दो जिलों में हितग्राहियों की संख्या कैसे बढ़ी? मंत्री की ओर से इसका कोई जवाब नहीं आया।
नई हितग्राहियों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू करने का भी अभी कोई प्रस्ताव नहीं है।