मप्र में बढ़ा कोरोना संक्रमण, इंदौर में एक की मौत

भोपाल। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कोरोना के 107 नए मरीज मिले। इनमें से 44 मरीज अकेले भोपाल में मिले हैं।

वहीं, इंदौर में एक मरीज की मौत भी हुई है। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य संचालनालय की स्टेट कोविड डेटा रिपोर्ट से हुई है।

इससे प्रदेश में कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या 346 हो गई है। भोपाल में एक्टिव मरीज 99 हो गए हैं।

इस साल पहली बार प्रदेश एक दिन में कोरोना के 100 से ज्यादा मरीज मिले हैं। भोपाल के अलावा राजगढ़ में 21, इंदौर ग्वालियर में 14-14, सीहोर में 3 और सिंगरौली में 1 संक्रमित मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *