*उज्जवला,लाड़ली बहनों को एक और सौगात * सरकार ने बुधवार को जारी किए आदेश
*1 सितंबर से 450 में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर*लाड़ली बहना वाले केंद्रों पर ही होगा पंजीयन
*महिला के नाम से गैस कनेक्शन होना जरूरी*सावन में बुक हुए सिलेंडर पर भी मिलेगी छूट
भोपाल(Janprachar.com)। प्रदेश में रसोई गैस कनेक्शनधारी महिलाओं के लिए यह अच्छी खबर है..इन्हें एलपीजी सिलेंडर साढ़े चार सौ रुपए के रियायती दर पर इसी माह से मिलने लगेगा। फर्क इतना है कि पहले सिलेंडर के पूरे दाम देने होंगे,कुछ दिनों बाद बकाया राशि संबंधित हितग्राही के बैंक खाते में बाया गैस कंपनी सरकार जमा कराएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उक्त घोषणा पर अमल करते हुए राज्य शासन ने बुधवार को उक्ताशय के आदेश जारी किए।
इन्हें मिलेगा लाभ
योजना का लाभ सिर्फ प्रधानमंत्री उज्जवला योजना व मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं को ही मिलेगा। योजना का लाभ देने एक बार पुन: ऐसी महिलाओं का पंजीयन किया जाएगा। यह पंजीयन उन्हीं केंद्रों पर होगा जहां पहले मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के पंजीयन किए गए थे। गैस कनेक्शन पर रियायत पाने संबंधित हितग्राही महिला को संबंधित गैस एजेंसी का अपने नाम का कार्ड,बुक,उज्जवला योजना या मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का पंजीयन संबंधी दस्तावेज देना होगा।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं में भी उसी महिला को लाभ मिलेगा जिनके नाम पर गैस कनेक्शन भी है,जिनके नाम गैस कनेक्शन नहीं वे महिलाएं योजना का लाभ नहीं ले सकेंगी,हालांकि ऐसे मामलों में शासन स्तर पर पहचान स्थापित करने का विकल्प दिया गया है। शासन की ओर से पंजीकृत हितग्राहियों को भी आगामी 25 सितंबर से इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा,जबकि शेष को एक सितंबर से ही इसका लाभ मिलने लगेगा। यही प्रक्रिया,सावन मास यानी 4 जुलाई 2023 से 31 अगस्त 2023 तक की उज्जवला व मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं के मामले में अपनाई जाएगी।