मध्य प्रदेश में तपिश के बीच बारिश

मध्य प्रदेश में तपिश के बीच बारिश

प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान बढ़ा हुआ है। विशेषकर उत्तरी मध्य प्रदेश में लू भी चल रही है। उधर, अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के कारण बंगाल की खाड़ी से कुछ नमी आने का सिलसिला बना हुआ है। इस वजह से भीषण तपिश के बीच कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही हल्की वर्षा भी हो रही है। सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच पचमढ़ी में 0.9 एवं सागर में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।

प्रदेश में सबसे अधिक 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया में दर्ज किया गया। प्रदेश के 16 शहरों में अधिकतम तापमान 43 से 46.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। साथ ही कहीं-कहीं वर्षा भी होगी। विशेषकर भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *