मध्य प्रदेश के मंदसौर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले

मध्य प्रदेश के मंदसौर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले

मंदसौर जिले के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ गया है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में बारिश के साथ ओले भी गिरे। गरज चमक के साथ हुई ओलावृष्टि व बारिश से संतरा, लहसुन, गेहूं सहित अन्य फसलों को नुकसानी की आशंका जताई जा रही है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात लगभग 12 बजे से जिले के मल्हारगढ़, पिपलियामंडी, सीतामऊ सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई थी। तितरोद, खेतखेड़ा, संजीत सहित अन्य क्षेत्रों में में जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि भी कई जगह हुई है।

किसानों का अनुमान है कि इससे अफीम, गेहूं, संतरे सहित कई फसलों में भारी नुकसान हुआ है। जिले के मौसम में बदलाव का असर देखा जा रहा है। रविवार शाम को भी दलौदा सहित अन्य क्षेत्रों में करीब 10 मिनट तक मावठा गिरा था। मौसम विभाग का कहना है कि प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है। 2 फरवरी से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना है। फिलहाल मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इसके चलते ही रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में जिले के कई क्षेत्रों बारिश हुई। सोमवार सुबह भी बारिश का दौर जारी था। मावठा किसानों के लिए चिंता खड़ी कर रहा है। अन्य फसलों के अलावा अफीम के लिए मावठा नुकसानदायक साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *