मध्य प्रदेश के खरगोन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह मई को करेंगे सभा

मध्य प्रदेश के खरगोन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह मई को करेंगे सभ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह मई को खरगोन आएंगे। वे यहां खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह पटेल के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि खरगोन सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। खरगोन के नवग्रह मैदान पर प्रधानमंत्री की सभा होगी। रविवार शाम करीब 6.30 बजे सभास्थल पर विधायक बालकृष्ण पाटीदार द्वारा भूमिपूजन किया गया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 30 अप्रैल को खंडवा एवं बड़वानी जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे। मालवांचल में भाजपा की यह पहली सभा है। यहां 13 अप्रैल को मतदान होना है। राजनाथ सिंह दोपहर 12.50 बजे खंडवा लोकसभा सीट के मांधाता विधानससभा के पुनासा में पार्टी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.20 बजे खरगोन लोकसभा क्षेत्र के बड़वानी जिले के राजपुर विधानसभा के ग्राम टिकरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। मालवांचल में कांग्रेस के किसी नेता की भी अभी सभा नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *