बुरहानपुर की नारी शक्ति के प्रयासों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर सराहना की

बुरहानपुर की नारी शक्ति के प्रयासों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर सराहना की

आज खंडवा संसदीय क्षेत्र की नेपानगर विधानसभा के ग्राम खड़की (खातला) की मंजू बाई ने कल्याणी स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के साथ मिलकर जल जीवन मिशन पर जो उल्लेखनीय कार्य किया है। उसे लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि, यह हम सब संसदीय क्षेत्रवासियों के लिए गौरव की बात है। यह मिशन दर्शाता है कि देशभर में लोगों को जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर आदरणीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा कितना काम किया गया है।

मैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी तथा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती मंजू बाई, सचिव जोहरा बी सहित समूह में शामिल सभी नारी शक्ति का आभार व्यक्त करता हूं। – ज्ञानेश्वर पाटील, सांसद खंडवा संसदीय क्षेत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *