बड़वानी जिले में हादसा, वाहन को धक्का लगा रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा

ठीकरी के समीप एबी रोड क्रमांक 3 पर बायपास से कुछ ही दूरी पर अज्ञात वाहन ने छोटा हाथी वाहन क्रमांक एमपी 39 जी 3959 को पीछे से टक्कर मार दी।कुछ लोगों के अनुसार टक्कार ट्रक ने मारी।
हादसे में सुनील गोविंद निवासी उपला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल छह लोगों को 108 की सहायता से ठीकरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।
घटना गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि की है। मृतक सुनील का ठीकरी में पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौंपा है। ठीकरी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। वाहन में कुल 9 लोग सवार थे। दो लोगों को मामूली चोट आई। बताया जाता है कि वाहन खराब होने की वजह से ये लोग वाहन में धक्काे लगा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *