प्रदेश की सर्वसुविधायुक्त गोशालाओं में 1 लाख 3 हजार गोवंश

भोपाल, 13 जून/ गो-संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी ने बताया है कि मुख्यमंत्री गोसेवा योजना में अब
तक पंजीकृत 1170 गोशालाएँ में एक लाख 3 हजार गोवंश का पालन किया जा रहा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार योजना में निर्मित सभी गोशालाएँ सर्वसुविधायुक्त हैं। इनमें गायों के शेड के साथ बछड़ों के लिए अलग-अलग शेड की व्यवस्था की गई है। बीमार गोवंश को सुविधायुक्त वातावरण में रखा जाता है। गोशालाओं में चारा काटने की मशीन,
ओवरहेड टैंक, सबमर्सिबल पंप और बोर के लिए एक लाख 60 हजार रूपये प्रति गोशाला के मान से सभी गोशालाओं को
अनुदान भी दिया गया है। वर्ष 2022-23 में प्रदेश की 1797 शासकीय और अशासकीय गोशालाओं के गोवंश के लिए 202 करोड़ 33 लाख की राशि जिला गोपालन एवं पशुधन संवर्धन समितियों के माध्यम से प्रदाय की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *