पीएम सम्मान निधि देने के बाद इसकी वसूली एक छलावा : रानी अग्रवाल

भोपाल // प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले अपात्र लोगों को मिल रहे वसूली के नोटिस पर आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली की मेयर Mayor  रानी अग्रवाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में जीत हासिल करने और किसानों को लुभाने के लिए केंद्र सरकार ने जल्दबाजी में बिना किसी वेरिफिकेशन के राशि किसानों के बैंक खातों में डाल दी। इतना ही नहीं किसानों के खातों में लगातार डाली जाती रही। अब किसानों को अपात्र बताया जा रहा है और उन्हें वसूली का नोटिस दिया जा रहा है, ये केंद्र और राज्य सरकार का किसानों के साथ छल है।

रानी अग्रवाल ने आगे कहा कि पात्र और अपात्र लोगों की सूची बनाना और उनकी छंटनी करना सरकार के अफसरों की जिम्मेदारी थी लेकिन केवल चुनावी फायदा लेने के लिए और अफसरों की लालफीताशाही के कारण ये नही हुआ। अब लोगों के पास राशि की वसूली के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं।

सिंगरौली की मेयर और प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि केवल सिंगरौली में ही 67 हजार से ज्यादा लोगों को वसूली के नोटिस भेजे गए हैं। ऐसे ही पूरे प्रदेश में लाखों लोग हैं जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि वापस करने का नोटिस मिला है। अब ये लोग इतनी राशि कैसे चुकाएंगे?

2 साल पहले भी ये खुलासा हुआ कि करीब 2 लाख ऐसे लोगों के नाम योजना में जोड़ दिए गए जो इस दुनिया में ही नही थे। ये निश्चित तौर पर अफसरों की लापरवाही है, सरकार का आम लोगों से छलावा है जिसका खामियाजा प्रदेश के आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग की कि लोगों से वसूली का फैसला रद्द किया जाना चाहिए और अब पात्र लोगों को ही आगे योजना का फायदा मिले इसके लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *