MMSKY; देश के लिए नजीर बनेगी मप्र की मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना: शिवराज

Highlights…सीएम शिवराज ने शुरू की एमएमएसकेवाय…योजना का किया जाएगा विस्तार:सीएम….मुख्यमंत्री ने युवाओं को बांटे अनुबंधपत्र

भोपाल(Janprachar.com)।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का शुभारंभ कि‍या । इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद अभ्यर्थियों को अनुबंध पत्र वितरित किए।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना में 8 लाख से अधिक युवाओं ने अपना पंजीयन कराया है..साढ़े 16 हजार से अधिक कंपनियां काम सिखाने आगे आई हैं..69 हजार से अधिक पद स्वीकृत हुए हैं..

चौहान ने कहा कि इस योजना का आगे और विस्तार किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा योजना का लाभ उठा सकें…उन्होंने कहा​ कि योजना में हितग्राही का स्टायपेंड के साथ ही काम सीखने का अवसर मिलेगा..हुनर हासिल कर वे स्थायी रोजगार भी पा सकेंगे व अपना रोजगार भी शुरू कर पाएंगे..

यह अद्भुत योजना है..जो मप्र को विकसित राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने के साथ ही एक नजीर भी बनेगी..कार्यक्रम के दौरान तकनीकि शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ,बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा एवं विभिन्न पंजीकृत कंपनियों के पदाधिकारी भी मौजूद थे…

See also  अच्छी खबर:मप्र में मानसून ब्रेक खत्म होने के आसार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *