दमोह जिले के कुंडलपुर और बांदकपुर को बनाया जाएगा पवित्र क्षेत्र-मुख्यमंत्री

दमोह जिले के कुंडलपुर और बांदकपुर को बनाया जाएगा पवित्र क्षेत्र-मुख्यमंत्री

मध्‍य प्रदेश में दमोह के कुंडलपुर और बांदकपुर को पवित्र शहर बनाया जाएगा। यहां चार किलोमीटर के दायरे में शराब व मांस की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए परिवहन की सुविधा का विकास किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने 21 फरवरी 2022 को श्री जागेश्वर नाथ तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर और कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र को पवित्र क्षेत्र बनाने की घोषणा की थी। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने दोनों स्थानों को पवित्र क्षेत्र घोषित बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है।

इसमें मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सुविधाओं की व्यवस्था, धार्मिक त्योहारों को चिन्हित कर सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन और पुलिस बल आदि की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *