छिंदवाड़ा में अमित शाह ने भरी हुंकार

छिंदवाड़ा में अमित शाह ने भरी हुंकार

कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा हुई। इस रैली में अमित शाह ने कमल नाथ पर जमकर हमला बोला और मोदी सरकार की उपलब्‍धियां गिनाईं।

गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सातों सीट जीतनी है तो विजय के संकल्प के साथ भारत माता की जय बोलिए। उन्‍होंने आंचलकुंड दरबार की जय बोलकर भाषण की शुरुआत की। आदिवासी क्रांतिकारी बादल भोई को किया नमन, छिंदवाड़ा में आदिवासी बड़ी संख्या में रहते हैं। अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने आदिवासियों के सम्मान की चिंता की। बिरसा मुंडा जयंती को जनजतीय गौरव दिवस के रूप में मनने का काम पीएम मोदी ने शुरू किया। पीएम ने पिछड़ा वर्ग के आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति बनाया। पीएम ने कहा ये दलित, पिछड़ा और आदिवासियों की सरकार है। 80 करोड़ लोगो के जीवन में परिवर्तन लाया। दस करोड़ शौचालय, 3 करोड़ को पीएम आवास दिए। 130 करोड़ जनता को कोरोना के टीके मुफ्त लगवाए।

अमित शाह ने मंच से कमल नाथ से पूछा कि जनता ने मौका दिया तो उसका हिसाब-किताब तो दे दो। नया तो छोड़ो, शिवराज सिंह जो मध्यप्रदेश छोड़कर गए थे, उसमें भी आपने लूट-खसोट का काम किया। कन्हान परियोजना में गड़बड़ी की। अगस्ता वेस्टलैंड का घोटाला हुआ। तीर्थ दर्शन, संबल योजना बंद कर दी। कोयला खदान हर्राई में माचिस का कारखाना नही खुला, दो फ्लायओवर नही बने। 34 सौ करोड़ का बजट छिंदवाड़ा को दिया। एम्स, मचागोर की सौगात दी सीएम शिवराज सिंह ने। छिंदवाड़ा-नागपुर और छिंदवाड़ा-मंडला डबल लाइन भी पीएम ने दी।कश्मीर भारत का है। धारा 370 हटा दी। कांग्रेस के शासन काल में आतंकी घुस जाते थे। उरी की घटना के बाद घर में घुस के मारा। नक्सलवाद का भी सफाया किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *