खरगोन में फैक्ट्री में हादसे में छह मजदूर झुलसे

खरगोन, 12 जून/ मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के मंडलेश्वर अनु विभाग के काकड़िया में आज दोपहर अनुपयोगी टायरों से
फ्यूल ऑयल निकालने की फैक्ट्री में हादसा हो जाने के चलते छह मजदूर बुरी तरह झुलस गए। मण्डलेश्वर के एसडीएम
अनिल जैन ने बताया कि दोपहर में हुए इस हादसे में 6 मजदूर झुलस गए। उन्हें तत्काल धार जिले के धामनोद स्थित
शासकीय व निजी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां बर्न यूनिट नहीं होने के चलते घायलों को अब प्राथमिक उपचार के
उपरांत इंदौर रेफर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *