खंडवा के छेगांव माखन जनपद उपाध्यक्ष के पति का शव नदी में मिला

खंडवा के छेगांव माखन जनपद उपाध्यक्ष के पति का शव नदी में मिला

छेगांव माखन जनपद उपाध्यक्ष मंदा पटेल के पति आनंदराम का शव किशोर कुमार स्मारक के पास छोटी आबना नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। बाइक पुल के ऊपर पड़ी हुई मिली। परिवार ने उनके साथ किसी तरह की अनहोनी होने की आशंका जताई है।

शुक्रवार को सुबह करीब 4:30 बजे परिवार को घटना की जानकारी लगी इसके बाद परिवारों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनूप पटेल और अन्य कार्यकर्ता भी घटनास्थल पहुंच गए थे। यहां देखा तो बाइक पुल पर पड़ी हुई थी। वहीं शव नदी के अंदर पड़ा हुआ था। यह देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पदमनगर थाने से एएसआइ केमरा रावत घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद नदी में से शव को निकालने के लिए परिवार को परेशान होना पड़ा।

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पटेल ने बताया कि उन्हें सुबह आनंदराम पटेल के पुत्र का फोन आया कि पिता का शव नदी में पड़ा हुआ है। इसके बाद भी यहां पहुंचे। यहां उन्होंने 108 एंबुलेंस और नगर निगम की शव वाहिनी को फोन किया। लेकिन कोई भी मौके पर नहीं आया। इसके बाद ग्रामीणों ने ही शव को नदी से बाहर निकाला। शव को अपनी कार में रखकर जिला अस्पताल लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *