कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनें 1 जुलाई से चलेंगी

  1. कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनें 1 जुलाई से चलेंगी

ट्रेन से सफर करने वालों के राहत भरी खबर आई है। कोरोना काल में बंद हुई तमाम लोकल गाडिय़ों का परिचालन एक जुलाई से फिर से शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही इन गाड़ियों में सफर भी सस्ता हो जाएगा। फिलहाल, इन गाडिय़ों का न्यूनतम किराया 30 रुपए है। एक जुलाई से यात्री न्यूनतम 10 रुपए में सफर कर सकेंगे।

पुराने पैटर्न पर चलेंगी ट्रेनें

गौरतलब है कि कोविड के समय बंद हुईं बहुत सारी पैसेंजर ट्रेनें शुरू तो हुईं, लेकिन उन्हें बदले हुए नंबर और बढ़े किराए के साथ चलाया जा रहा था। अब जुलाई से उन्हें पुराने पैटर्न पर भी चलाया जाएगा। पैसेंजर ट्रेनों को अब स्पेशल नहीं, रेगुलर नंबरों के साथ चलाया जाएगा। यह जानकारी रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *