ओंकारेश्वर में भूतड़ी अमावस्या पर स्नान के लिए उमड़ेंगे श्रद्धालु

ओंकारेश्वर में भूतड़ी अमावस्या पर स्नान के लिए उमड़ेंगे श्रद्धालु

चैत्र की अमावस्या (भूतड़ी अमावस्या) पर नर्मदा स्नान और तांत्रिक क्रियाओं के लिए सोमवार शाम से ही ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मध्य रात्रि में श्रद्धालुओं ने नर्मदा में खडे होकर तंत्र-मंत्र और पूजन की परंपरा का निभाई। भक्तों ने ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंच कर दर्शन भी किए। रात आठ बजे तक करीब 40 हजार श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंच चुके थे।

नर्मदा में स्नान के लिए मंगलवार को बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ेगी। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा अस्थायी पुल से दिन के समय श्रद्धालुओं को संगम घाट की ओर भेजने की व्यवस्था लागू की जाएगी। पुराने पुल पर भीड़ में कमी आएगी। नया झूला पुल बंद रहने से प्रशासन द्वारा भूतड़ी अमावस्या और गुड़ी पड़वा के लिए व्यवस्था में बदलाव किया है। भीड़ को देखते हुए कलेक्टर अनूप कुमार सिंह और एसपी विवेक सिंह ने सोमवार से ही ओंकारेश्वर में मोर्चा संभाल लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *