इंदौर दूषित जलकांड :अब ‘छोटे भिया’बोले-जो हुआ,सो हुआ,पानी खराब होता तो क्या लोग पीते?

इंदौर दूषित जलकांड पर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के “जो हो गया, सो हो गया” बयान से विवाद बढ़ा। सोशल मीडिया पर लापरवाही भरे बयान की आलोचना तेज।

इंदौर। इंदौर दूषित जलकांड पर आकाश विजयवर्गीय के बयान ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया।प्रभावित क्षेत्र के दौरे में आकाश ने कहा, जो हो गया, सो हो गया।उन्होंने दावा किया कि भागीरथपुरा का पानी गंदा नहीं था। आकाश बोले, पानी दूषित होता तो लोग उसे पीते ही नहीं।

यह भी पढ़ें.. https://janprachar.com/?p=84000

ड्रेनेज,नर्मदा साथ-साथ
आकाश यहीं नहीं रुके,उन्होंने कहा-पूरे शहर में ड्रेनेज और नर्मदा साथ-साथ चलती है। कभी ड्रेनेज लाइन चौक हो जाती है। तो गंदा पानी आता है। भागीरथपुरा में दुर्भाग्य से यह हादसा हो गया।

आकाश के बयान पर सोशल मीडिया में चर्चा
आकाश  के इस वक्तव्य को लेकर इंटरनेट मीडिया पर जमकर चर्चा चल रही है। लोग इसे लापरवाही भरा वक्तव्य बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें.. https://janprachar.com/?p=84043

बल्लाकांड के लिए रहे हैं चर्चित,
आकाश विजयवर्गीय बल्लाकांड के​ लिए चर्चित रहे हैं। वर्ष 2019 में आकाश ने नगर निगम के अधिकारी की बैट से पिटाई की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें.. https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी युवा विधायक के इस कृत्य पर नाराजगी जताई थी। पीएम ने कहा था-कोई गलती करता है तो उसमें खेद का भाव होना चाहिए। सोशल मीडिया पर बल्लाकांड को लेकर कई तरह के सवाल उठे। हालांकि,साल 2024 में आकाश इस केस में कोर्ट से बरी हो गए।

See also  संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण: मध्य प्रदेश विधानसभा में संकल्प ध्वनिमत से पारित, सवाल बरकरार

यह भी पढ़ें..  https://janprachar.com/?p=83987

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *