इंदौर: ऑटो रिक्शा से चुरा ली कार,कैमरे के फुटेज देख पुलिस ने दबोचा

इंदौर। कार बेचारी क्या करे,जब कोई आटो उसे बांध कर खींच ले जाए। ऐसा ही कुछ इंदौर के ​तुकोगंज में हुआ। जब एक आटो चालक अपने वाहन से कार को बांधकर चुरा ले गया। पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज देखे तो भौंचक्की रह गई।

सीसीटीवी कैमरे ने खोली पोल

मामला इंदौर के तुकोगंज मुख्य बाजार का है। इस इलाके में 2 दिन पहले कार चोरी की वारदात हुई। मामले में पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले। जिसमें आरोपी ऑटो रिक्शा से कार को चुराकर ले जाते नजर आया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मोती तबेला का जितेंद्र निकला आरोपी

टीआई जितेंद्र यादव की टीम ने अमन पिता अमीन निवासी मोती तबेला को पकड़ा है। आरोपी के पास से चुराई गई कार और एक पैसेंजर ऑटो रिक्शा जब्त किया है। आरोपी ने कार राजकुमार ब्रिज के नीचे वल्लभ नगर से चुराई थी।

कोर्ट से कार सुपुर्दगी में मिलने का इंतजार

मामले में पीड़ित ने 2 जनवरी को मामले में पुलिस को शिकायत की थी। हालांकि, आरोपी के ऑटो नंबर से जब उसे पकड़ा गया तो उसने चोरी करना कबूल किया है। फिलहाल,कार चालक बेहद पैदल है। उसे कोर्ट से कार सुपुर्दगी में मिलने का इंतजार है।

See also  Indore: मुआवजे पर अड़े किसान, सड़क बनी आंदोलन का मंच: सुंदरकांड के बीच सरकार तक संदेश पहुंचाने की कोशिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *