अब 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मूंग खरीदेगी मध्य प्रदेश सरकार

अब 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मूंग खरीदेगी मध्य प्रदेश सरकार

हरदा। किसानों से एक हेक्टेयर में अब सरकार 12 क्विंटल मूंग खरीदेगी। पहले आठ क्विंटल का आदेश था। गुरुवार को प्रदेश सरकार के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने किसान संघ के धरना में शामिल होकर यह घोषणा की।

इसके साथ ही भारतीय किसान संघ का कृषि उपज मंडी में धरना स्थगित कर दिया गया। किसान संघ समर्थन मूल्य पर की जा रही मूंग खरीदी से जुड़ी तीन प्रमुख मांगों पर पिछले 8 दिनों से धरना दे रहा था।

 

सरकार ने एक दिन में 25 की जगह 40 क्विंटल खरीदी का आदेश कर दिया है। जहां-जहां धर्म कांटे की व्यवस्था है, वहां सोमवार से धर्म कांटे से तुलाई भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *