अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारम्भ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी

अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारम्भ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी

अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन तीन से पांच मार्च तक भोपाल में होगा। सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी। ‘नए युग में मानववाद” के सिद्धांत पर केंद्रित सम्मेलन का आयोजन वैश्विक विचारों को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

इस सम्मेलन में 15 देशों के 350 से अधिक विद्वान शामिल हो रहे हैं। इसमें भूटान, मंगोलिया, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाइलैंड, वियतनाम, नेपाल, दक्षिण कोरिया, मारिशस, रूस, स्पेन, फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन की सहभागिता रहेगी।

सम्मेलन में चार मुख्य सत्रों में 25 विद्वान अपने विचार रखेंगे। इसी दौरान 15 समानान्तर-सत्र भी होंगे। सम्मेलन की थीम ‘नए युग में मानववाद का सिद्धांत” पर केंद्रित 115 शोध पत्र पढ़े जाएंगे।

सम्मेलन में पहली बार एक अनूठा मंत्री सत्र भी होगा, जिसमें पांच देशों के मंत्री सांस्कृतिक, सामंजस्य और विभिन्न विषय पर चर्चा करेंगे। इस सत्र में भूटान, श्रीलंका, इंडोनेशिया, नेपाल और भारत के मंत्री शामिल होंगे।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मध्य प्रदेश की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर की प्रस्तुति की जाएगी। इसमें जनजातीय नृत्य और देश-विदेश में प्रसिद्धि पा चुके मध्य प्रदेश की धूलिया जनजाति के गुदुमबाजा का भी प्रदर्शन होगा। मां नर्मदा को समर्पित लोकगीतों की प्रस्तुति भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *