‘UMARIA: ‘देश भक्ति जनसेवा’ के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करता पाली थाना

विक्की दाहिया,पाली। देश भक्ति जन सेवा यह मप्र पुलिस का ध्येय वाक्य है। प्रदेश पुलिस की सेवा में आए कम ही लोग इस वाक्य के अनुरूप कार्य कर पाते हैं,लेकिन उमरिया जिले की पाली थाना प्रभारी निरीक्षक आरके धारिया उन विरले पुलिस अधिकारियों में एक हैं जिन्होंने विभाग के इस ध्येय वाक्य को न केवल आत्मसात किया,बल्कि इसे कार्यरूप में भी परिणित किया है।पाली थाने की कमान संभालने के बाद से धारिया ने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था में गजब का सुधार किया।

अपनाये स्मार्ट पुलिसिंग के तौर-तरीके

दरअसल,पाली थाना जिले की वह महत्वपूर्ण थाना है,जिसके अंतर्गत बिरसिंहपुर की देश का प्रमुख संजय गांधी ताप विद्युत गृह आता है। यह ताप विद्युत गृह न केवल उमरिया बल्कि समूचे शहडोल संभाग की प्रमुख पहचान है। वक्त के साथ पाली का रहवासी क्षेत्र बढ़ने के साथ ही आबादी भी तेजी से बढ़ी है।

समाज में अपराध होना भी स्वाभाविक है। यह मानवीय बुराई है। जो युगों-युगों से मानव सभ्यता का एक हिस्सा रही है। इसे बढ़ने से रोकने में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण कही जा सकती है। पाली थाना प्रभारी श्री धारिया ने अपने इस दायित्व को भली-भांति समझा। अपराधों पर त्वरित नियंत्रण कर शांति व्यवस्था कायम करना स्मार्ट पुलिसिंग का एक हिस्सा है।

बनाया अपनी ड्यूटी का हिस्सा ,बढ़ा जनविश्वास 

पाली थाना प्रभारी धारिया ने इस कर्तव्यबोध को अपनी ड्यूटी का हिस्सा बनाया। इसके चलते चोरी की वारदात हो या संदिग्ध गतिविधियां उन्होंने समय रहते सख्त कार्यवाही कर इस पर लगाम लगाई। नतीजतन,थाना क्षेत्र के अपराधों में न केवल कमी आई बल्कि अपराधिक तत्वों में पुलिस को लेकर खौफ पैदा हुआ है। वहीं आमजन को राहत मिली। यही नहीं सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा दिए जाने से क्षेत्र की जनता में पाली पुलिस के प्रति विश्वास बढा है। जो विभाग की स्वच्छ छवि को निखारने में कारगर साबित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *