Tournament: क्रिकेट का महामुकाबला: छपडौर पंचायत वार्षिक टेनिस बॉल टूर्नामेंट शुरू

उमरिया(विक्की दाहिया )। ग्राम पंचायत छपडौर के तत्वावधान में वार्षिक टेनिस बॉल टूर्नामेंट की शुरुआत सोमवार को छपडौर क्रिकेट ग्राउंड में हुई। पहले दिन टीहकी और पाली टीम के बीच हुए संघर्षपूर्ण मुकाबले ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।


प्रतियोगिता आयोजन के सूत्रधार ,देवेंद्र चतुर्वेदी के अनुसार ,प्रतियोगिता अंतर्गत अन्य मुकाबले अमलई,शहडोल ,मेढकी, संगम नौरोजाबाद, उमरिया, ब्यौहारी,रीवा , बाणसागर, चमरा डोल, हनुमान गढ़, बरही ,मानपुर व अन्य टीमों के बीच होंगे।

प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता को नकद राशि के रूप में आकर्षक इनाम दिया जाता है। प्रतियोगिता का आनंद लेने बड़ी संख्या में दर्शक जुट रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *