MP:दो दिन पहले बीजेपी में आए कांग्रेस विधायक का सीएम ने सहलाया सिर

भोपाल(Janprachar.com)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें रोड शो के दौरान वे गदा घुमा रहे हैं। तभी गदा का ऊपरी हिस्सा उनके बगल में खड़े विधायक रामनिवास रावत के सिर पर जा लगा।

जिसके बाद सीएम ने फौरन गदा छोड़कर विधायक रामनिवास रावत का सिर सहलाया। फिर अपने सिर से पगड़ी उतारकर विधायक को पहना दी।

ये वीडियो राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के राघौगढ़ का है। तीसरे चरण के चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव राघौगढ़ में रोड शो कर रहे थे। उनके साथ 5 दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए विधायक रामनिवास रावत भी मौजूद थे।
रोड शो के दौरान एक जगह बीजेपी का एक नेता रथ पर चढ़े। उन्होंने सीएम को माला पहनाई और गदा भेंट कर उनका स्वागत किया। जिसके बाद सीएम ने गदा घुमाई जो रामनिवास रावत के सिर पर लगी। हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई। इसके बाद सीएम ने लोगों का अभिवादन कर रोड शो जारी रखा।

बता दें कि राजगढ़ लोकसभा सीट पर 7 मई मंगलवार को वोटिंग होगी। यहां बीजेपी प्रत्याशी रोड़मल नागर और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के बीच मुख्य मुकाबला है।

करीब 1 किलोमीटर तक किया रोड शो

राघौगढ़ में सीएम डॉ. मोहन यादव ने बीजेपी प्रत्याशी रोड़मल नागर के पक्ष में करीब एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस दौरान रास्तेभर वे जनता का अभिवादन करते नजर आए। लोगों ने भी फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *