MP :डॉ निशांत खरे बने मप्र युवा आयोग के अध्यक्ष

भोपाल । इंदौर शहर के जाने माने डॉक्टर निशांत खरे को मप्र शासन खेल एवं युवक कल्याण के विभाग के अंतर्गत काम करने वाले मप्र युवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। खेल मंत्रालय ने शनिवार को उक्त आशय का पत्र जारी किया है।

डॉ. खरे की नियुक्ति दो साल या आगामी आदेश तक के लिए की गई है। बता दें कि पिछले साल इंदौर नगर निगम चुनाव में महापौर पद के दावेदारों में डॉ. खरे का भी नाम शामिल था।

दरअसल,डॉ. निशांत खरे सागर के रहने वाले हैं। वह प्लास्टिक सर्जन हैं और इंदौर उनकी कर्मभूमि रहा है। इसके चलते ही उनका नाम महापौर पद के लिए चर्चा में आया था,लेकिन पार्टी में ही इसका विरोध होने पर अंतत: पुष्यमित्र भार्गव उम्मीदवार बने और जीते भी।

See also  मप्र में बदला मौसम का मिजाज : नीमच में गिरे ओले,भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *