MP: खंंडवा बिजली ताप घर की चारों इकाइयों में बिजली उत्पादन ठप

खंडवा। श्री सिंगाजी थर्मल प्लांट खंडवा की 10 दिनों में सभी चारों इकाइयां बायलर ट्यूब लीकेज (BTL) में ठप हो गई हैं। तीन नंंबर को 660 मेगावाट हुई थी। 28 मार्च को बायलर ट्यूब लीकेज में ठप हो गई थी। एक नंंबर 600 मेगावाट, पांच अप्रैल को बायलर ट्यूब लीकेज में ठप्प, दो नंंबर को 600 मेगावाट, पांच अप्रैल को चार नंंबर 660 मेगावाट व आठ अप्रैल को बायलर ट्यूब लीकेज में दोपहर 02 .15 बजे ठप हो गया है।

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की चार ताप विद्युत यूनिट हैं- सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की 250-250 मेगावाट क्षमता की यूनिट क्रमांक 10 व 11, श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना डोंगलिया (खंडवा) की 600 मेगावाट क्षमता की यूनिट क्रमांक एक और संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर की 210 मेगावाट क्षमता की यूनिट क्रमांक चार।

कई जगह कटौती
बिजली उत्पादन में आई कमी को देखते हुए राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र सहित सहित विभिन्न स्थानों पर कल बिजली कटौती के आसार हैं। भोपाल मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने ही राजधानी के वि​भिन्न स्थानों पर मरम्मत के नाम पर फीडर बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि इसे शनिवार को आई आंधी पानी से जोडकर देखा जा रहा है,लेकिन खंडवा में उत्पादन प्रभावित होना भी कटौती की एक बडी वजह बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *