MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सिंधिया और वीडी के क्षेत्र में करेंगे प्रचार

 

ईसागढ़ में करेंगे जनसंवाद, चंदला में जनसभा को सम्बोधित

भोपाल।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज गुना और खजुराहो लोकसभा में चुनाव प्रचार पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव चंदेरी विधानसभा के ईसागढ़ में केंद्रीय मंत्री और पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसंवाद करेंगे। छतरपुर के चंदला में पार्टी प्रत्याशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 28 मार्च गुरुवार को प्रातः 11.40 बजे भोपाल से गुना लोकसभा की चंदेरी विधानसभा के ईसागढ़ पहुंचकर में जनसंवाद करेंगे। जिसके पश्चात दोपहर 3 बजे खजुराहो लोकसभा के छतरपुर के चंदला में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। शाम 5 बजे स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट कर छतरपुर के ग्राम बसारी पहुंचेगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाम 7 बजे ग्राम बसारी में आयोजित बुंदेली उत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 8.40 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *