MP Board: ,अब पास छात्र भी सुधार सकेंगे अंक, फॉर्म की तारीख 4 मई तक बढ़ी

भोपाल।

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने छात्रों को राहत देते हुए इस साल परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब पारंपरिक पूरक परीक्षा की जगह “द्वितीय परीक्षा” लागू की गई है, जिसमें फेल ही नहीं बल्कि पास छात्र भी अपने अंक सुधारने के लिए शामिल हो सकेंगे।

छात्रों की सुविधा को देखते हुए बोर्ड ने आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल से बढ़ाकर 4 मई 2026 कर दी है। इच्छुक विद्यार्थी एमपी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

अब हर छात्र को मिलेगा सुधार का मौका
मा​ध्यमिक शिक्षा मंडल ने मौजूदा वर्ष से सप्लीमेंट्री एग्जाम की पारंपरिक प्रणाली को खत्म कर दिया है। इसकी जगह,“द्वितीय परीक्षा” यानी रैंक व रिजल्ट सुधारने का दूसरा मौका सिस्टम लागू किया गया है।

नई व्यवस्था के तहत, जो छात्र मुख्य परीक्षा में किसी विषय में फेल हैं उनके लिए उस विषय की परीक्षा देना जरूरी होगा, जबकि पास छात्र अपनी रैंक और प्रतिशत बेहतर करने के लिए स्वेच्छा से किसी भी विषय या सभी विषयों में फिर से परीक्षा दे सकते हैं। इससे छात्रों को करियर के लिए बेहतर स्कोर हासिल करने का अवसर मिलेगा।

मई में होंगी द्वितीय परीक्षाएं

बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार:

12वीं की परीक्षा: 7 मई से 25 मई 2026
10वीं की परीक्षा: 7 मई से 19 मई 2026

बेहतर रिजल्ट ही होगा मान्य

द्वितीय परीक्षा के बाद जो अंक बेहतर होंगे, वही अंतिम माने जाएंगे। यानी छात्रों को बिना जोखिम के अपना प्रदर्शन सुधारने का मौका मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

मुख्य परीक्षा के परिणाम आने के 7 दिनों के भीतर छात्र एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित शुल्क के साथ फॉर्म भरना होगा।

अधिक जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

यह नई व्यवस्था छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम करने और उन्हें बेहतर अवसर देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

See also  MP बोर्ड 10वीं-12वीं में बेटियों का दम, टॉपर्स के नंबर 500 के करीब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *