ASI के अधिकारी भोजशाला की गहन रिपोर्ट तैयार करने में जुटे 

ASI के अधिकारी भोजशाला की गहन रिपोर्ट तैयार करने में जुटे

धार। ऐतिहासिक भोजशाला का सर्वे पूरा होने के बाद अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम गहन रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है। यह रिपोर्ट गहन होगी, जिसमें सर्वे के दौरान मिले पुरावशेषों के बारे में विस्तृत व शोधपरक जानकारी शामिल की जाएगी।

इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अकेले जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया हैदराबाद ने ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) की रिपोर्ट पर ही 650 स्लाइड तैयार की हैं। बुधवार को भी एएसआई की टीम भोजशाला पहुंची। रिपोर्ट बनाने को लेकर कार्य तेज कर दिया गया है।

4 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई

बता दें कि 27 जून को सर्वे बंद होने के बाद रिपोर्ट 2 जुलाई को हाई कोर्ट में प्रस्तुत की जानी थी। एएसआई की ओर से कोर्ट में 4 सप्ताह का अतिरिक्त समय रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए मांगा गया है। मामले की सुनवाई 4 जुलाई को होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *